अमेरिका ने मोदी को 200 दुर्लभ कलाकृतियां लौटाई

June 08, 2016 | 02:02 PM | 1 Views
modi-says-thanks-for-us-return-200-artifacts-to-india-niharonline

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वा‌शिंगटन गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की तरफ से एक तोहफा मिला है। दरअसल अमेरिका ने भारत को चोरी गई करीब 200 दुर्लभ कलाकृतियां लौटाईं हैं। इनमें ब्रांज के गणेश जी और जैन बाहुबली की कलाकृतियां शामिल हैं। 

मोदी को ये तोहफा एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया।मोदी ने इसके बाद कलाकृतियों को लौटाने के लिए अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कभी-कभी तोहफा दो देशों को करीब लाता है पर इसबार ये एक विरासत है जो दो देशों को करीब ला रही है।

मोदी ने कहा कि अमेरिकी सरकार का हमारी विरासत के प्रति अपना योगदान दिखाने के लिए शुक्रगुजार हूं। अमेरिका का ये कृत भारतीयों के मन में अमेरिका के प्रति एक अलग जगह बनाएगा।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय