मोदी कर सकते हैं कैबिनेट में फेरबदल

January 12, 2016 | 12:21 PM | 1 Views
narendra-modi-to-reshuffle-cabinet-niharonline

बजट से पहले नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं।मोदी कैबिनेट से अंडरपरफॉर्मर मिनिस्टर हटाए जा सकते हैं, या फिर उनके पोर्टफोलियो बदले जा सकते हैं।बजट सेशन से पहले कैबिनेट में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जो मिनिस्टर कैबिनेट से बाहर किए जाएंगे, उन्हें ऑर्गनाइजेशन में अहम जिम्मेदारियां दी सकती हैं।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि ऑर्गनाइजेशन में ज्यादा एक्सपीरियंस वाले लोग नहीं हैं। इसी महीने बीजेपी का नेशनल प्रेसिडेंट भी चुना जाना है।हालांकि, माना ये जा रहा है कि अमित शाह को ही दूसरा टर्म मिलेगा।सूत्रों के मुताबिक, फेरबदल की वजह बिहार में मिली हार नहीं है। इसका मकसद केवल गर्वनेंस को रफ्तार देना है।

माना जा रहा है कि उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश से नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। मोदी कैबिनेट में फिलहाल उत्तराखंड से कोई मिनिस्टर नहीं है।सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में कुछ मिनिस्टर ऐसे हैं, जिनके काम की रफ्तार और तरीके से पीएम खुश नहीं हैं। पीएम मोदी ने खुद हर मंत्री के काम का असेसमेन्ट किया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय