अंबेडकर की जन्मस्थली से मोदी करेंगे बड़ा ऐलान

April 14, 2016 | 12:17 PM | 1 Views
pm-narendra-modi-tribute-to-bheem-rao-ambedkar-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के महू शहर में उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्घा सुमन अर्पित कर देशव्यापी ‘ग्रामोदय से भारत उदय अभियान‘ की शुरुआत करेंगे। सुबह से ही डॉ अंबेडकर के महू स्मारक पर बड़ी संख्या पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महू के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल की तैनाती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ बी आर अंबेडकर को 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका आर्थिक दृष्टिकोण असाधारण है।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि मैं पूज्य बाबासाहब की जयंती पर उनके आगे शीष झुकाता हूं। जय भीम। वह विश्व मानव थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों तथा समाज में हाशिये पर जी रहे लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि उनका यकीन शिक्षा की ताकत में था। उनका आर्थिक दृष्टिकोण असाधारण है जिसमें किसानों तथा कामगारों के कल्याण पर खास जोर दिया गया।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय