मोदी की तारीफ में बनाया वीडियो

November 17, 2015 | 11:53 AM | 1 Views
pm-narendra-modi-niharonline

सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने मोदी को लेकर मेरा देश है महान, मेरा देश है जवान नाम का एक म्यूजिक वीडियो बनाया है। जिसमें पीएम मोदी की नीतियों का बखान किया गया है। इस वीडियो को सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है।

मोदी सरकार के गुणगान वाले इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। इस वीडियो में दिखाए गए विजुअल्स को लेकर लोग सवाल उठाने लगे हैं। इसके अलावा पहलाज के इस वीडियो बनाने की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

6.24 मिनट के इस गाने में मोदी की तुलना चाचा नेहरु से की गई है। इसमें मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गई हैं। लेकिन वीडियो में दिखाए गे विजुअल्स और फोटोज विदेश के हैं जिसके कारण लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब यह चीजें भारत की हैं नहीं तो इसे मोदी सरकार की उपलब्धियों में क्यों दिखाया गया है।निहलानी के इस वीडियो को लेकर संध्या रमेश नाम की एक लड़की ने इस वीडियो की तस्वीरें पोस्ट की हैं और उनकी हकीकत बताई है।

वीडियो में ये कई देशों जैसे दुबई के एक्सप्रेस वे, अमरीका का एफ-14 टॉमकैट विमान, मॉस्को का बिजनेस सेंटर, जापान का एचटीवी-3 अंतरिक्ष यान, नासा का अटलांटिस स्पेश शटल, फ्रांस के टर डे साइकिलिंग और इंटरनेशनल स्पेस सेंटर को दिखाया गया है जिनका भारत से कोई सरोकार नहीं है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय