दुनिया से मेहरबानी नहीं बराबरी का दर्जा चाहिएःमोदी

November 14, 2015 | 11:14 AM | 1 Views
pm-modi-event-in-wemble-london-uk-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन लंदन के वेंबले स्टेडियम में भारतीय समुदाय के तकरीबन 60 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा भारत को दुनिया से मेहरबानी नहीं, बल्कि बराबरी का दर्जा चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के गरीब रहने का कोई कारण नजर नहीं आता।

भारत की विविधता, युवा शक्ति और भारतीयों की दुनिया के लोगों से तालमेल बिठा कर चलने की क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि अब भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। भारत अब विकास के पथ पर चल पड़ा है। दुनिया भारत में एक नई संभावना देख रही है।पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के प्रति आशा की नजरों से देख रही है।भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। पहले हाथ मिलाते थे अब हाथ पकड़ कर रखते हैं। यह बदलाव भारत की सफलता की निशानी है। हमारी भी कोशिश है कि भारत का स्थान औरों की तरह ही बराबरी का होना चाहिए। हम दुनिया से अब मेहरबानी नहीं चाहते। हम बराबरी चाहते हैं। मैं 18 महीनों के अनुभव से कह सकता हूं कि आज भारत के साथ जो भी बात करता है बराबरी से बात करता है।

वेम्बली प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरन ने कहा कि भारतीय लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा ब्रिटेन में ब्रिटिश इंडियन भी पीएम हो सकता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय