7-8 जून को मोदी जा सकते हैं अमेरिका,US संसद को करेंगे संबोधित

April 20, 2016 | 04:27 PM | 1 Views
pm-modi-first-us-state-visit-expected-on-june-7-8-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। दो साल में यह उनकी चौथी यात्रा होगी। संभावना जताई जा रही है कि मोदी 7-8 जून को अमेरिका जा सकते हैं। यह पीएम मोदी की पहली स्टेट विजिट होगी जिसमें द्विपक्षीय संबंधों पर फोकस होगा। स्टेट विजिट दो सम्प्रभु राज्यों के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाने के लिए अहम माना जाता है। इसमें सेंटिमेंट्स और विजन को एक्सप्रेस करने के लिए पॉम्प, सेरेमनी और एक फॉर्मल डिनर आयोजित किया जाता है। 

प्रेसिंडेट ओबामा इससे पहले दस स्टेट विजीट होस्ट कर चुके हैं। 2009 में ओबामा के सबसे पहले स्टेट गेस्ट तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली स्टेट विजिट होगी। इससे पहले हर बार किसी प्रोग्राम के साथ में मोदी की विजिट हुई है। 
माना जा रहा है कि पीएम मोदी और ओबामा भारत की लुक ईस्ट पॉलिसी पर चर्चा होगी। समझा जा रहा है कि यूएस एशिया पर ज्यादा फोकस कर रहा है। यूएस भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाना चाहता है। 

अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन के शीर्ष सांसदों ने स्पीकर पॉल रायन से अनुरोध किया है कि वह संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करें। अगर मोदी को संबोधन के लिए आमंत्रित किया जाता है तो वह सात और आठ जून को अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय