दिल्ली में बैठे PM मोदी ने जाफना में स्टेडियम का किया उद्घाटन

June 18, 2016 | 04:13 PM | 1 Views
pm-modi-inaugurate-duraiappah-stadium-in-jaffna-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रति मैत्रिपाला सिरि‍सेना ने शनिवार को जाफना में भारत की मदद से दोबारा बनाए गए स्टेडियम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयेाजन जाफना में हुआ जबकि दिल्ली से पीएम मोदी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों का संबंध सरकारों से इतर समृद्ध संस्कृति, कला और भाषा में निहित है। प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा कि पिछले साल जब मैं जाफना में था, तब लोगों से मिला प्यार और लगाव आज भी मेरे जेहन में ताजा है। दुरईअप्पा स्टेडियम सिर्फ ईंट पत्थर नहीं है बल्कि‍ आर्थ‍िक विकास का सिंबल है। 

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध हमारे दो सरकारों के दायरे तक ही सीमित नहीं हैं। यह हमारी समृद्ध संस्कृति, कला और भाषा में बसते हैं। पीएम ने कहा कि श्रीलंका के विकास पथ पर भारत उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

दूसरी ओर, जाफना के स्टेडियम में मौजूद श्रीलंकाई राष्ट्रपति सिरि‍सेना ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है, जो दोनों देशों के बीच रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत सरकार का दुरईअप्पा स्टेडियम के पुनर्निमाण में आर्थिक मदद के लिए धन्यवाद करता हूं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय