मोदी ने किया आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती का शिलान्यास

October 23, 2015 | 11:19 AM | 1 Views
pm-modi-inaugurates-andhra-pradesh-capital-amaravati-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विजयवाड़ा के करीब आंध्र प्रदेश राज्य की नई राजधानी अमरावती का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की और शिलान्यास से संबंधित अनुष्ठान किए।

अनुष्ठान में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, तमिलनाडु के राज्यपाल के. रोसैया, असम व नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, अशोक गजपति राजू, निर्मला सीतारमण, वाई.एस. चैधरी और बंडारू दत्तात्रेय भी शामिल हुए।

शिलान्यास समारोह में जापान के स्टेट मिनिस्टर ऑफ इकोनोमी, ट्रेड एंड इंडस्ट्री (एमईटीआई) योसुके ताकगी और सिंगापुर के सेंकेड मिनिस्टर फॉर ट्रेड एंड इंडस्ट्री एस. इश्वरण ने भी शिरकत की। शिलान्यास के बाद मोदी ने अमरावती के गौरवशाली राजवंश और नई राजधानी के विकास से संबंधित योजना से अवगत करने के लिए लगाई गई एक विशेष प्रदर्शनी अमरावती पवेलियन का दौरा भी किया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय