आ गया नरेंद्र मोदी ऐप

June 18, 2015 | 12:20 PM | 2 Views
pm_modi_launches_narendra_modi_app_niharonline

सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना मोबाइल ऐप भी शुरू कर दिया जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री को सीधे मैसेज और ईमेल भेजे जा सकते हैं।नरेंद्र मोदी नाम की इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।नरेंद्र मोदी ने इस ऐप की जानकारी ट्विटर पर दी है।साथ ही ऐप को डाउनलोड करने का लिंक भी शेयर किया है।मोदी ने ट्वीट कर कहा, नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप लांच कर दिया है।आइए मोबाइल के जरिए निरंतर संपर्क में रहें। इस मोबाइल ऐप में कई नए तरह के फीचर हैं।इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।फीडबैक का स्वागत है।यह ऐप मोदी के रोजमर्रा के कार्यकलापों की जानकारी उपलब्ध कराता है। इसमें यूजरों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। साथ ही इसके माध्यम से मोदी की हर माह रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात के संस्करणों को भी सुना जा सकता है, उनके ब्लॉग्स को पढ़ा जा सकता है और जीवनी के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त की जा सकती है।यह ऐप साथ ही केन्द्र सरकार की पहलों और उपलब्धियों पर समग्र सूचना उपलब्ध कराता है। इसे एंड्रायड डिवाइस पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।यानि की अब देश की जनता सीधे पीएम मोदी से जुड़ सकते है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय