असहिष्णुता के मसले पर बोले मोदी

November 25, 2015 | 12:09 PM | 1 Views
narendra-modi-on-intolerance-niharonline

भारत में असहिष्णुता के मसले पर जारी बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में भारतीयों को एकता और अखंडता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए।असहिष्णुता के मसले पर आमिर खान के विवादित बयान पर जारी हंगामे के बीच पीएम ने कहा कि प्रसिद्धि कुछ भी कहने से मिल जाती है।

इससे कुछ समय के लिए सुर्खियों में रहा तो जा सकता है लेकिन ऐसे लोग धरती पर बदलाव नहीं ला सकते।उन्होंने कहा कि सिद्धि और प्रसिद्धि में बड़ा फर्क होता है।सिद्धि के लिए तपस्या करनी पड़ती है।

अपनी दो दिवसीय यात्रा को पूरा करने से पहले भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम ने देश के सम्मान को बचाए रखने के लिए एकता और सौहार्द के महत्व की चर्चा की।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारतीयों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए काम कर रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय