मोदी ने दी लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

July 07, 2015 | 12:22 PM | 1 Views
pm_modi_pays_tribute_lal_bahadur_shastri_niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह दिवसीय यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज कजाखिस्तान में उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।पीएम ने आज यहां पर शास्त्री स्ट्रीट पर जाकर दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि भी दी।1966 में यहीं पर उनका निधन हुआ था।यहां उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की।इससे पहले उन्होंने भारतीय समुदाय और हिंदी छात्रों को संबोधित भी किया। उनके स्वागत में यहां पर हिंदी गानों की धुन बजाई गईं।साथ हीं कथक और उजबेकिस्तान के पारंपरिक नृत्य टनटना को एक साथ पेश किया गया।उन्होंने कहा कि उजबेकिस्तान में हिंदी गीत और फिल्म काफी समय से प्रचलित रही हैं।इसके अलावा उन्होंने उजबेकिस्तान रेडियो द्वारा शुरू की गई हिंदी सेवा के पचास वर्ष पूरा होने पर बधाई दी।हिंदी छात्रों और भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य एशिया की यह यात्रा उजबेकिस्तान के साथ शुरू हुई है।उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके इस दौरे से दोनों देशों को हर क्षेत्र में फायदा होगा।इसके अलावा उन्होंने कहा उन्होंने अपनी इस यात्रा को पूरी तरह से सफल बताया।अंत में उन्होंने उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया।उन्होंने यहां एक उजबेक-हिंदी डिक्श्नरी का भी विमोचन किया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय