30 हजार लोगों के साथ पीएम मोदी करेंगे योग

June 20, 2016 | 02:09 PM | 1 Views
pm-modi-will-perform-yoga-in-chandigarh-niharonline

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की देश में जोर शोर से तैयारियां चल रही है। इस दिन मोदी सरकार के सभी मंत्री अलग-अलग स्थानों पर जनता के साथ योग करेंगे। 

स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी इस दिन देश की राजधानी दिल्ली के बजाय चंडीगढ़ में योग करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए दिल्ली के राजपथ पर योग की रिहर्सल शुरु कर दी गई है। 

चंडीगढ़ में योग दिवस पर कोई कमी न रह जाए इसके लिए हजारों लोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिएखास स्टेज तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि लगभग 30 हजार लोग पीएम मोदी के साथ योग करेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले कहा है कि यह लोगों को नजदीक लाने का एक खास मौका है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक खास मौका है जो हमें नजदीक लाता है। यह प्राचीन भारतीय परंपरा का बेशकीमती तोहफा है। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय