मोदी ने अखिलेश को दिया जन्मदिन की बधाई

July 01, 2015 | 02:49 PM | 1 Views
pm_modi_wishes_up_cm_akhilesh_on_his_birthday_niharonline

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।इस बधाई के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।प्रधानमंत्री ने अखिलेश को ‘ट्विटर’ पर बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई।आप हमेशा दीर्घायु और स्वस्थ रहें।इसके जवाब में अखिलेश ने प्रधानमंत्री को ट्वीट किया कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी, जन्मदिन की शुभकामनाओं हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद।आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार को 41वां जन्मदिन है।प्रदेश में जगह-जगह उनकी सालगिरह के लिए आयोजन किये जा रहे हैं।अखिलेश को सभी ओर जन्मदिन की बधाईयां मिल रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय