ताकतवर हस्तियों में मोदी का दुनिया में 9 वां स्थान

November 05, 2015 | 02:03 PM | 1 Views
pm-modi-fobes-list-niharonline.jpg

दुनिया के 10 सबसे ताकतवर हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम भी आया है। मशहूर अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने 2015 में दुनियाभर के ताकतवर हस्तियों की सूची जारी की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 9वें स्थान पर रखा गया है।

विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स ने 73 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की।

फोर्ब्स ने प्रधानमंत्री की प्रशंसा की और कहा कि सवा सौ करोड़ की आबादी का नेतृत्व करना आसान काम नहीं हैं। अब मोदी को अपने पार्टी के सुधार के एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहिए और विपक्ष को काबू में करना चाहिए।

भारत की ओर से मुकेश अंबानी का नाम भी ताकतवर लोगों की सूची में है।फोर्ब्स के मुताबिक मुकेश अंबानी ने भारत के सर्वाधिक धनाड्य व्यक्ति की पोजीशन को बरकरार रखा है। वह करीब एक दशक से इस स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं फोर्ब्स ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने यह सिद्ध किया है कि वह विश्व के उन चंद प्रभावशाली लोगों में से हैं जो अपने मन की करते हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय