मोदी ने किया 600 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान

October 29, 2015 | 02:20 PM | 2 Views
modi_speech-niharonline.jpg

गुरुवार को नई दिल्ली में तीसरे भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 54 अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित किया और एशिया तथा अफ्रीका के बीच विभिन्न क्षेत्रों की संबंधों की वकालत की और कहा कि आगामी दिनों में उज्जवल भविष्य के लिए दुनिया के इन दोनों क्षेत्रों का सहयोग काफी अहम होगा।

मोदी ने अफ्रीका के लिए रियायती ब्याज दर पर आगामी 5 वर्षों के लिए 10 अरब डॉलर के ऋण की घोषणा की।

भारत ने इसके साथ ही 60 करोड़ डॉलर की अनुदान सहायता की भी पेशकश की जिसमें 10 करोड़ डॉलर का भारत-अफ्रीका विकास कोष और एक करोड़ डॉलर का भारत-अफ्रीका स्वास्थ्य कोष शामिल हैं।

नई दिल्‍ली में IAFS 2015 को संबोधित करते हुए पीएम ने अफ्रीकी राष्ट्र प्रमुखों से कहा कि आपका यहां आना हमारे लिए सम्‍मान की बात है। हमें आतंकवाद से मिलकर लड़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अफ्रीका और हमारे देश में काफी समानताएं हैं और हमें अब आपसी संबं‍ध मजबूत करने चाहिए। वन्‍य संरक्षण पर अफ्रीका ने दुनिया को राह दिखाई।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हम बहुत दिनों तक उपनिवेशवाद की छाया में रहे हैं और हमने स्वतंत्रता और अपने गौरव के लिए कड़ा संघर्ष किया है। जैसे ही शाम ढलने लगती है, करोड़ों भारतीयों और अफ्रीकी लोगों के घरों में अंधेरा छाने लगता है, हम उनके जीवन में रोशनी लाएंगे।

मोदी ने ऐलान किया कि 34 अफ्रीकी देशों को भारत के बाजार में ड्यूटी फ्री ऐक्सेस है। पिछले 3 सालों में लगभग 25 हजार अफ्रीकी युवाओं को भारत में शिक्षित और कौशलसंपन्न किया गया। अफ्रीका का संगीत, कला और खेल पूरे विश्व को आकर्षित और आनंदित करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों की दो-तिहाई आबादी की आयु 35 साल से कम की है। 1 अरब 25 करोड़ भारतीयों और 1 अरब 25 करोड़ की अफ्रीकीयों का दिल एक साथ धड़कता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय