मोदी ने कहा कलाम आपको सलाम

October 15, 2015 | 11:56 AM | 6 Views
modi-tribute-to-abdul-kalam_niharonline.jpg

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के डीआरडीओ भवन में पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम अथवा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया। मोदी ने डॉ. कलाम का जीवन उत्सव नामक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ इसका अवलोकन भी किया।

पीएम मोदी डीआरडीओ भवन स्थित कोठारी सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मिसाइल मैन के जन्मभीमि पर जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है और उनके नाम पर वहां एक स्मारक बनाया जाएगा।

मोदी ने कहा कलाम की कमी को पूरा करना एक बड़ी चुनौती है। आजाद को याद करते हुए गर्व होता है।कलाम एक ऐसे व्यक्ति थे जो अवसर नहीं चुनौतियां तलाश करते थे।

मोदी ने कहा कि अब्दुल कलाम साहब इस बात में बिल्कुल विश्वास नहीं रखते थे कि सिर्फ हथियार ही देश को शक्तिशआली बना सकते हैं बल्कि देश के लोग देश को शक्तिशाली बनाते है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय