भारत में मोदी नहीं मना सकेंगे दिवाली

October 09, 2015 | 02:26 PM | 5 Views
modi_will_celebrate_diwali_in_london_niharonline

विदेशों में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। मोदी इस वर्ष की दीवाली लंदन के भारतवासियों के साथ मनाएंगे इसलिए वो 11 नवंबर को लंदन जा रहे है। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का यह पहला लंदन दौरा होगा।

लंदन के मशहूर वैंबली स्टेडियम में 13 नवंबर को उनका कार्यक्रम है। इस स्टेडियम में लगभग 90 हजार लोगों की बैठने की क्षमता है।

सूत्रों के अनुसार मोदी के इस कार्यक्रम के लिए अब तक 70 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस कार्यक्रम के दुनिया भर में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के आयोजक यूरोप इंडिया फोरम इस दिन दीवाली मनाएगा। प्रोगाम के अंत में ऐसी आतिशबाजी होगी कि लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। पोरम के प्रमुख नाथ पुरी ने बताया कि मोदी के प्रोग्राम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। लंदन में रहने वाले हर भारतीय को इस शो से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। मोदी के लंदन यात्रा 11 से 14 नवंबर तक रहेगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय