पीएम मोदी के भाषण में संस्कृत के श्लोकों की झड़ी

November 28, 2015 | 11:59 AM | 1 Views
sanskrit-trends-on-twitter-after-modi-speech-niharonline

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी के भाषण के बाद ट्विटर पर हैशटैग संस्कृत ट्रेंड करने लगा। ऐसा इसलिए हुआ क्यांेकि पीएम मोदी के भाषण में संस्कृत के श्लोकों का कई बार उल्लेख हुआ। पीएम मोदी ने एक घंटे लंबे भाषण में करीब एक दर्जन बार संस्कृत के श्लोकों को पढ़ा। उन्होंने अपने भाषण के आखिर में तो संस्कृत के श्लोकों की झड़ी ही लगा दी।

मोदी ने आइडिया ऑफ इंडिया की मिसाल देते हुए एक के बाद एक कई श्लोक पढ़े। मोदी ने कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया अहिंसा परमो धमर्रू, आइडिया ऑफ इंडिया एकम् सत्य विप्रारू बहुदा वदंति। आइडिया ऑफ इंडिया पौधे में भी परमात्मा होता है। आइडिया ऑफ इंडिया वसुधैव कुटुंबकुम। आइडिया ऑफ इंडिया सर्वपंथ समभाव। आइडिया ऑफ इंडिया अप्प दीपो भवरू।

आइडिया ऑफ इंडिया सर्वे भवंतु सुखिनरू सर्वे संतु निरामया। आइडिया ऑफ इंडिया न मोक्षं न पुनर्भवम, आइडिया ऑफ इंडिया पीड़ पराई जाने रे। आइडिया ऑफ इंडिया जनसेवा ही प्रभुसेवा। आइडिया ऑफ इंडिया यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। आइडिया ऑफ इंडियाजननी जन्म भुमिस्चरू स्वर्गादपि गरियसी।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय