अक्रमार्क को साफ करने निकले आप के विक्रमार्क

September 23, 2015 | 03:36 PM | 3 Views
Kejriwal_Cabinet_most_Honest_in_Country_niharonline.jpg

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल ने अपनी कैबिनेट के देश का ‘सबसे ईमानदार' कैबिनेट बताया है और दावा किया है कि उनकी सरकार ने ईमानदार मंत्रियों तथा सचिवों और विभाग प्रमुखों को चुना है। एक पैसे का भी दुरुपयोग नहीं किया गया है।

दरअसल आम आदमी पार्टी हमेशा आलोचनाओं के केंद्र में रही है। कभी अपने मंत्रियों की फर्जी डिग्री को लेकर और कभी मंत्रियों के विवादों को लेकर। इसके अतिरिक्त अब प्याज घोटाले को लेकर उठा है, लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल इन विवादों के बावजूद खुद को बेहतर साबित करने में जुटे हुए हैं।

उन्होने 12 एशिया प्रशांत देशों और अमेरिका से आए युवा सांसदों, नीति तय करने वाले नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए ये दावा किया है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री सहित सिर्फ 7 मंत्रियों की छोटी कैबिनेट है। जो देश की सबसे ईमानदार कैबिनेट है। जहां एक पैसे का भी दुरुपयोग नहीं किया जाता है। और हमारी कैबिनेट में सबसे प्राप्त सिर्फ एक संदेश है कि अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केजरीवाल की सच्छाई सामना आने का इंतजार में है पब्लिक।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय