खत्म हो गई किरण की रोशनी

February 10, 2015 | 02:14 PM | 21 Views
Kiran_bedi-kejriwal_niharonline

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की पहली बड़ी हार है। अरविंद केजरीवाल की प्रचंड जीत हुई।दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बुरी तरह से हार के साथ बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली कृष्णा नगर सीट से किरन बेदी साफ हो गयी हैं उन्हें आम आदमी पार्टी के एसके बग्गा ने लगभग 2,500 वोटों से हराया है। किरन बेदी ने मीडिया के सामने आकर अपनी हार स्वीकार कर ली। किरन बेदी ने खुद को उम्मीदवार बनाने का और उन्हें वोट देने वालों का शुक्रिया अदा किया, जब बड़े-बडे बाते करने वाली बेदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के आखिरी कार्यकर्ता ने उन्हें जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। किरन बेदी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसे निभाएंगी।दिल्ली में हालात पिछले 16 वर्षों से बहुत बुरे थे और उम्मीद जताई कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।बेदी ने कहा है कि यह मोदी की नहीं बीजेपी की हार है और बीजेपी को इस हार पर आत्ममंछन करना चाहिए। बीजेपी ने किरन बेदी को दिल्ली में सीएम कैंडिडेट बनाकर आखिरी समय में उतारा था। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें नई दिल्ली से चुनाव लड़ने और अपने साथ बहस करने की चुनौती दी थी। हालांकि, बीजेपी ने किरन बेदी को कृष्णा नगर सीट से उतारना सुरक्षित समझा था। चाहे जो कुछ भी हो जाये बेदी को बुरी तरह से तगड़ा झटका लग गई। ना घर की ना.... रह गयी बेदी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय