दिल्ली कानून मंत्री को कोर्ट की कानूनी नोटीस

March 25, 2015 | 03:33 PM | 33 Views
Jitendra_Singh_Tomar_court_notice_niharonline

दिल्ली की आम आदमी पार्टी के मंत्री मुश्किल में घिरने की संभावना नज़र आ रही हैं, क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ नोटिस जारी किया है। तोमर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। दिल्ली में सत्तासीन केजरीवाल सरकार के कानून मंत्री के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नंद किशोर गर्ग ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक चुनावी याचिका दायर की थी। इस याचिका के तहत गर्ग ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है और आरोप कि जितेंद्र सिंह तोमर ने अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी। गर्ग ने कहा कि तोमर ने अपनी कानून की डिग्री के संबंध में सही बात चुनाव आयोग को नहीं बताई। गर्ग की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चुनाव आयोग को तोमर के सभी चुनावी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 मई को होगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय