दिल्ली आज गरमगरम - हस्तिना के दिल का दडकन कौन

February 07, 2015 | 02:46 PM | 54 Views
delhi_assembly_election_niharonline

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार के दिन सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। दिल्ली चुनाव मतदान सुस्त चल रहा है। 11 बजे तक करीब 19.59 प्रतिशथ वोटिंग हुई है। सुबह 9 बजे तक 5.4 प्रतिशथ पोलिंग हुई थी। भले ही मतदान ने रफ्तार न पकड़ी हो, लेकिन कई पोलिंग बूथों पर लोग 8 बजे से काफी पहले ही लाइन में लग गए थे।दिल्ली चुनाव में बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच टक्कर है। 70 सीटों पर करीब पौने दो करोड़ वोटर 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।इसका परिणाम 10 फरवरी को सामने आयेगी। 11763 पोलिंग बूथ पर वोटिंग हो रही है। दिल्ली में लगभग 1 करोड़ 33 लाख 9078 मतदाता हैं। दिल्ली विधानसभा के चुनाव पर देश की ही नहीं दुनियां की भी नज़र है । केन्द्र में सत्ता परिवर्तन के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं, वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी उसके लिए सिरदर्द बनी हुई है।दिल्ली में अपनी जमीन फिर से तलाश करने में जुटी कांग्रेस ने भी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। इस बार दो लाख 27 हजार 316 मतदाता ऎसे हैं जो पहली बार मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। 311 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए 55 हजार से अधिक दिल्ली पुलिस और सैनिक बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील 741 और अतिसंवेदनशील 191 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के और कड़ी व्यवस्ता किए गए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय