मोदी की 3डी रैली इतनी खीमती है क्या?

January 21, 2015 | 01:06 PM | 36 Views

क्या आपको पता है कि इन चुनावों में मोदी ने कुल कितनी रैलियां की। खास तौर से उनके 3डी रैली में कितना खर्च आया? 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी की 3डी रैली में आए खर्च की जानकारी भाजपा ने दी है। भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार इस हाईटेक प्रचार में करीब 60 करोड़ के खर्च की बात कही गई है। लोकसभा चुनावों में मोदी की इस वर्ष के जीत के पीछे उनके हाईटेक प्रचार का अहम रोल रहा है, उन्होंने रणनीति के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में कई रैलियां संबोधित की, इनमें कुछ रैलियां 3डी होलोग्राफिक कैम्पेन के तहत भी हुई। जिसमें मोदी का संबोधन एक जगह हुआ लेकिन इस तकनीक के जरिए मोदी कई और जगहों पर रैली संबोधित करते दिखाई दिए। इस हाईटेक प्रचार ने कहीं ना कहीं उन्हें प्रधानमंत्री की गद्दी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय