पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का निधन

March 04, 2016 | 11:27 AM | 2 Views
Former-Lok-Sabha-Speaker-PA-Sangma-passes-away-niharonline

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा का आज निधन हो गया।खबर है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।वे 68 वर्ष के थे।संगमा वर्ष 1996 से 1998 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे।

वे आठ बार लोकसभा के सदस्य रहे और 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे।पीए संगमा का जन्म मेघालय के वेस्ट गारो में एक सितंबर 1947 को हुआ था।1977 में वे पहली बार तुरा लोकसभा क्षेत्र से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे।वे कांग्रेस के बड़े नेता थे लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और अपनी अलग पार्टी बनायी। उन्होंने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को उठाया था और उनके प्रधानमंत्री बनने का विरोध किया था।

संगमा के निधन की सूचना के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक से लिए स्थगित कर दी गयी।इससे पहले उनकी आत्मा की शांति के लिए सदन में दो मिनट का मौन रखा गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय