‘भारत माता की जय‘ बोलना ‘पैशन‘ होना चाहिएः नकवी

March 31, 2016 | 11:05 AM | 3 Views
abbas-naqvi-niharonline

संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘भारत माता की जय फैशन नहीं ,हर हिन्दुस्तानी का ‘पैशन’ होना चाहिए और राष्ट्रभक्ति जोर-जबरदस्ती नहीं, बल्कि जुनून-जज्बे का हिस्सा होती है।अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्य वक्फ बोर्डो के अध्यक्षों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मलेन को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति हर धर्म का पहला कर्तव्य है और न तो राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र, न ही सेक्युलरिज्म का सर्टिफिकेट बांटने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हर सच्चे हिंदुस्तानी के डी.एन.ए में है, राष्ट्रवाद का जितना भी डी.एन.ए टेस्ट होगा उतना ही मजबूत हो कर उसका परिणाम निकलेगा। लेकिन यदि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रवाद पर बेबुनियाद बहस हो, कुछ लोग राष्ट्रवाद पर भी सवाल खड़े कर रहे हों तो यह चिंता का विषय है। नकवी ने कहा कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों सहित समाज के हर तबके के संपूर्ण विकास के मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुस्लिम समाज का समावेशी विकास हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य के रास्ते में कोई भी नकारात्मक एजेंडा सफल नहीं हो पाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय