आदित्य हत्याकांड : जदयू की फरार MLC मनोरमा देवी ने किया सरेंडर

May 17, 2016 | 11:24 AM | 1 Views
manorama-devi-niharonline

गया रोडरेज मामले में मर्डर के आरोपी रॉकी यादव की मां जेडीयू विधायक मनोरमा देवी ने आखिरकार सरेंडर कर दिया है। बेटे पर लगे ह्त्या के बाद से ही मनोरमा देवी बिहार पुलिस की पकड़ से दूर चल रही थी। मर्डर आरोपी की मां को पकड़ने के लिए गया पुलिस की एसआईटी जगह-जगह छापेमारी कर रही थी।

पुलिस के युद्ध स्तर पर चल रहे सर्च ऑपरेशन के घिरी मनोरमा देवी ने मंगलवार सुबह सरेंडर कर दिया। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी रॉकी यादव की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि वारदात के वक्त मौजूद रॉकी के साथी टेनी यादव ने भी बीते दिनों कोर्ट में सरेंडर किया है। 

मनोरमा देवी के झारखण्ड में ही छिपे होने के संकेत मिले थे, इसके चलते पुलिस ने झारखण्ड में कई जगहों पर छापे मारे। मनोरमा देवी का आवास सील कर दिया गया था साथ ही उनके हथियारों के लाइसेंस भी कैंसिल कर दिए गए थे। इससे पहले गया कोर्ट ने मनोरमा देवी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए उन्हें पहले ही झटका दे दिया था। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से पुलिस केस डायरी और दूसरे दस्तावेज सौंपने को कहा था। 

आदित्य सचदेवा की हत्या के मामले में आरोपी रॉकी यादव की गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस ने मनोरमा देवी के घर छापा मारा था तब वहां से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुई थी। इसपर रामपुर थाने में मनोरमा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय