सरकार नहीं बदलेगी अकबर रोड का नाम

May 20, 2016 | 12:03 PM | 2 Views
vk-singh-akbar-road-niharonline

सरकार ने अकबर रोड का नाम महाराणा प्रताप रोड करने की मांग को खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा कि सड़कों का नामकरण और फिर से नामकरण उसके एजेंडा में नहीं है। सरकार ने यह बात विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के सड़क के नाम में बदलाव के लिए शहरी विकास मंत्री को पत्र लिखने के एक दिन बाद कही।

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि नामकरण और दोबारा नामकरण शहरी विकास मंत्रालय का विषय नहीं है। यह सरकार के एजेंडा में नहीं है। सरकार का ध्यान सिर्फ विकास पर केंद्रित है। सिंह ने दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित अकबर रोड का नाम मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप के नाम पर करने की वकालत की है और इस संबंध में नायडू को पत्र लिखा है।

सिंह की मांग इन खबरों के बीच आई कि हरियाणा सरकार ने भी अकबर रोड का नाम मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप के नाम पर करने की मांग की है।सिंह के बयान को महत्व नहीं देते हुए भाजपा ने कहा कि सबको अपनी राय जाहिर करने का अधिकार है, लेकिन सरकार की प्राथमिकता देश की समस्याओं के समाधान और विकास पर ध्यान देने की है। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय