सरकार का अच्छा काम पचा नहीं पा रहे विरोधीःअखिलेश

April 14, 2016 | 04:09 PM | 1 Views
akhilesh-yadav-attacks-on-bsp-niharonline

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विरोधी तो अच्छे काम से भी चिढ़ते हैं। एंबुलेस सेवा, लैपटॉप वितरण या साइकिल ट्रैक हो, इन सबकी खूब आलोचना हुई। सपा सरकार ने अपने संसाधनों से लाखों लोगों को रोजगार दिलाए हैं। अखिलेश ने कहा कि आईटी सिटी, मेट्रो व आगरा.लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं शुरू की गईं। सपा सरकार ने संतुलन बनाने का काम किया। इसलिए चुनाव में निर्णय लेने से पहले तय करें कि उत्तर प्रदेश को कौन तरक्की के रास्ते पर ले जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लोग सपा सरकार द्वारा बांटे गए लैपटॉप को झुनझुना बता रहे थे। उनकी इस योजना काफी फायदा हुआ। युवाओं के अंदर से कंप्यूटर का डर खत्म हो गया। बेरोजगारी बड़ी समस्या है। मायावती का नाम लिए बिना अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार से पहले तो लोग सिर्फ बिल्डिंग बनाने का ही काम करते थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय