बिहार में पहले चरण का मतदान आज शुरू हो गया है। पहले चरण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या, जहां चुनाव होना है 49, जिनमें सामान्य वर्ग की 40, अनुसूचित जाति की 8 और अनुसूचित जनजाति की एक सीट है। कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 35 लाक 72 हजार 339 है। सामान्य मतदाता- कुल 1 करोड़ 35 लाख 55 हजार 260 है। जिसमें पुरुष 72 लाख 37 हजार 253 और महिलाएं 63 लाख 17 हजार 602, अन्य 405 है।
उम्मीदवारों की कुल संख्या 583 है। मतदान केंद्रों की संख्या 13 हजार 212 ईवीएम मशीनों की नियंत्रण इकाइयां - 13 हजार 212 ईवीएम मशीनों की मतदान इकाइयां- 2 हजार 402 मतदान होने वाले जिले समस्तीपुर, बेगुसराय, खगडिया, भागलपुर, बंका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और नवादा है।
जानकार सूत्रों के अनुसार सभी राजनीतिक पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया है, अब इस प्रचार का राज्य की जनता पर कितना असर होता है यह तो आज की वोटिंग प्रतिशत बतायेगा। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। मतगणना आठ नवंबर को होगी।