किसानों के लिए फैशन बना आत्महत्याःबीजेपी सांसद

February 18, 2016 | 03:45 PM | 1 Views
bjp-mp-gopal-shetty-says-fashionable-for-farmers-to-commit-suicide-niharonline

बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने किसानों की आत्महत्या को जिंदगी खत्म करने का ‘फैशन’ और ‘चलन’ बताकर विवाद पैदा कर दिया। उत्तर मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद शेट्टी ने बुधवार को बोरीवली में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘सब किसानों की आत्महत्या बेरोजगारी और भुखमरी के कारण नहीं होती। एक फैशन सा चल निकला है। यह एक चलन हो गया है।’

यह टिप्पणी ऐसे समय आई है कि जब कृषि संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक 124 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। शेट्टी ने कहा, ‘यदि महाराष्ट्र सरकार मुआवजे के रूप में पांच लाख रूपए दे रही है तो पड़ोसी राज्य में कोई दूसरी सरकार सात लाख दे रही है। किसानों को मुआवजे में धन देने के लिए इन लोगों के बीच होड़ लगी हुई है।

शेट्टी की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने कहा कि उनकी ये टिप्पणियां किसानों के दुख के प्रति भाजपा की ‘असंवेदनशीलता’ को दर्शाती हैं। मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने कहा, ‘एक ऐसे समय में, जब महाराष्ट्र अब तक के सबसे बुरे कृषि संकट से गुजर रहा है, ऐसे में शेट्टी की टिप्पणी दिखाती है कि वह और उनका दल उन हजारों किसानों के प्रति कितने असंवेदनशील हैं, जिन्होंने रिण और फसल की बर्बादी के कारण आत्महत्या कर ली है।’

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय