दिल्ली में विधानसभा चुनाव मतदान 7 फरवरी को

January 12, 2015 | 05:46 PM | 54 Views

दिल्ली में चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। विधानसभा चुनाव सात फरवरी को कराए जाएंगे। इसकी घोषणा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी.एस. संपत ने सोमवार को यहां की। संपत ने कहा, दिल्ली में चुनाव सात फरवरी को कराए जाएंगे और मतगणना 10 फरवरी को होगी। चुनाव को लेकर अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी। 70 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कुल 1.30 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र होंगे, जिनके लिए 11,763 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय