दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी का निधन

April 29, 2016 | 01:53 PM | 3 Views
digvijaya-singh-s-youngest-daughter-passes-away-niharonline

कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह की सबसे छोटी बेटी कर्निका सिंह का निधन हो गया है। वो कैंसर की मरीज थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

कर्निका का इलाज अमेरिका में हो रहा था और बीते साल सितंबर में दिग्विजय सिंह अपनी बीमार बेटी से मिलने अमेरिका गए थे लेकिन बाद में कर्निका का इलाज दिल्ली में हुआ और उनका निधन दिल्ली के ही एक अस्पताल में हुआ।

दिग्विजय सिंह को अपनी पहली पत्नी आशा से एक बेटे और चार बेटियां हैं जिनमें कर्निका की आज मौत हो गई। पहली पत्नी आशा भी इस दुनिया में नहीं हैं उनकी 2013 में मौत हो गई।पहली पत्नी के निधन के बाद दिग्विजय सिंह ने टीवी एंकर अमृता राव से शादी की।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय