बिहार में नीलगायों के एनकाउंटर को लेकर मेनका-जावड़ेकर में ठनी

June 09, 2016 | 02:57 PM | 1 Views
maneka-gandhi-niharonline

बिहार की राजधानी पटना के मोकामा में प्रोफेशनल शूटरों को बुलाकर नीलगायों के एनकाउंटर को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने आवाज उठाई है।

मेनका का कहना है कि इस तरह नीलगायों का एनकाउंटर करना गलत है। मेनका पशुओं के संरक्षण के लिए आवाज उठाती रही हैं। मेनका ने अपनी ही सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय पर सवाल उठाए हैं जिसके मंत्री प्रकाश जावडेकर हैं।

मोकामा टाल में फसलों की बर्बादी को बढ़ते देख वहां के किसान शूटरों की मदद से नीलगायों का सफाया कर रहे हैं। मोकामा टाल इलाके में बीते 3 दिनों में 250 से ज्यादा नीलगायों को मारा जा चुका है।

एक हजार से अधिक नीलगायों को जंगली इलाकों में खदेड़ा गया है। एक अनुमान के मुताबिक मोकामा टाल में दस हजार से अधिक नीलगाय हैं। वहीं इन नीलगायों को मारने के लिए हैदराबाद से शूटरों की टीम बुलाई गई है।

हैदराबाद के शूटर नवाब शफाथ अली खान की अगुवाई में यह ऑपरेशन चल रहा है। नवाब शफाथ अली खान हैदराबाद के शाही घराने से आते हैं और बिहार में मुख्य वन्यजीव संरक्षक के सलाहकार हैं। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय