लोकसभा में गूंजा मोगा मामला

April 30, 2015 | 12:42 PM | 152 Views
girl_dies_after_ being_thrown_off_ bus_for_resisting_ molesters_in_punjab_niharonline

पंजाब के मोगा में चलती बस से मां-बेटी को फेंकने का मामला लोकसभा में भी गूंजा। कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह ने सदन में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया, लेकिन स्पीकर ने चर्चा की इजाजत नहीं दी। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मोगा कांड को लेकर हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस समेत कई पार्टियों के सांसद प्रश्नकाल स्थगित कर इस कांड पर चर्चा कराए जाने की मांग करने लगे। बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने इस कांड की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।दरअसल पंजाब के मोगा में कुछ मनचले चलती बस में महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसके बाद महिला और उसकी बेटी छेड़खानी का विरोध करने लगी, विरोध करने के बाद बदमाशों ने महिला और उसकी बेटी को बस से फेंक दिया। इस हादसे में नाबालिग लड़की की मौत हो गई ,जबकि हादसे में घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय