उपराज्यपाल ने खारिज की स्वाति मालावाल की नियुक्ति

July 22, 2015 | 03:05 PM | 2 Views
jung_dismissed_dwc_president_swati_appointed_niharonline

दिल्ली में एक बार फिर उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आमने-सामने हैं। इस बार मामला दिल्ली महिला आयोग में नियुक्ति को लेकर है।दरअसल दिल्ली सरकार की ओर से महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर स्वाति मालावाल की नियुक्ति को उपराज्यपाल ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ये मुख्यमंत्री के क्षेत्राधिकार में नहीं है।उपराज्यपाल द्वारा नियुक्ति को रद्द करने की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है।उपराज्यपाल के इस आदेश के बाद दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच रिश्ते और तल्ख होने की संभावना जताई जा रही है।एलजी के इस निर्णय से आम आदमी पार्टी भड़क गई है।हालांकि अभी तक इस मसले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।इससे पहले बरखा सिंह के कार्यकाल समाप्त होने के बाद केजरीवाल सरकार ने स्वाति मालावाल को इस पद पर नियुक्त किया था।स्वाति आम आदमी पार्टी की फाउंडर मेंबर है, और इस पद नियुक्ति से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाहकार के पद पर नियुक्त थीं।स्वाति मालावाल के पति नवीन जयहिंद भी आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और रोहतक से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।इससे पूर्व सेमवार को ही स्वाति ने दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।गौरतलब है कि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह कुमार विश्वास और सोमनाथ भारती प्रकरण को लेकर दिल्ली सरकार के निशाने पर थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय