पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर पहली बार थीम सॉन्ग तैयार किया गया है। इस बांग्ला भाषा के थीम सॉन्ग को किसी और ने नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बजर्नी ने लिखी है और इसे गाने में मशहूर सिंगल श्रेया घोषाल अपनी आवाज देंगी। इस गीत का संगीत बंगाल के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर जीत गांगुली ने तैयार किया है।
दुर्गा पूजा के लिए लिखे गए इस थीम सॉन्ग में कहा गया है कि चाहे आप उसे मां कहें,या अम्म कहें लेकिन मां तो मां होती है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और कहा कि यह गाना संपूर्ण जगत की मां (दुर्गा मां) को समर्पित है। मां दुर्गा प्रेम, स्नेह और भलाई की प्रतीक हैं। उनके आर्शिवाद से हमारा जीवन प्रकाशित और खुशहाल बनता है। मंगलवार से देशभर में नवरात्र शुरू हो गए हैं।
ममता ने लिखा कि मां हमेशा सार्वभौमिक होती हैं और मेरे गाने की थीम में इसे ही हाइलाइट किया है। पिछले साल भी दुर्गा पूजा के अवसर पर ममता बनर्जी ने एक स्केच जारी किया था। आपको बता दें कि ममता बनर्जी की कई किताबें भी छप चुकी है।