मोदी का जश्‍न दूसरा ’इंडिया शाइनिंग’ :शरद पवार

May 30, 2016 | 11:48 AM | 3 Views
modi-jashn-could-be-again-india-shining-niharonline

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने नरेन्द्र मोदी सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित जश्न की तुलना 2004 की तत्कालीन राजग सरकार के विज्ञापन ‘इंडिया शाइनिंग’ से की। उन्होंने पहले की तरह इस बार भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी का विश्वास जाहिर किया।
गौर हो कि 2004 के दौरान भाजपा ने सत्‍ता में रहते हुए इंडिया शाइनिंग का नारा देकर सत्‍ता में वापसी का दावा किया था। लेकिन 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चमत्‍कारिक जीत के बाद यह दावा बेकार गया था। पवार इसी को इंगित करते हुए कह रहे हैं कि इस बार भी ऐसा होगा। कांग्रेस दुबारा सत्‍ता में वापसी कर सकती है। भाजपा का कांग्रेस मुक्‍त भारत का सपना टूट सकता है। 
पवार ने कहा, मोदी दावा कर रहे हैं कि देश की सभी समस्याओं का अब समाधान हो गया है। उनका दावा है कि विश्व की नजर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। वह कांग्रेस-मुक्त भारत चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, उन्हें एक बार फिर से इतिहास पर नजर डालने की जरूरत है। गांधी और नेहरू के विचारों के साथ ही देश को आजादी मिली। गांधी और नेहरू की सोच के साथ देश को मजबूत और एकजुट रखा जा सकता है। अगले महीने विधान परिषद चुनावों के लिए अपने पार्टी उम्मीदवार वसंत देवखड़े के पक्ष में प्रचार के लिए आयोजित पार्टी की एक सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस देश से कभी खतम नहीं हो सकती।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय