मोदी कैबिनेट से बाहर हुईं नजमा और सिद्धेश्वरा

July 13, 2016 | 11:29 AM | 1 Views
najma-heptulla-siddeshwara-resign-niharonline

मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला और केंद्रीय भारी उद्योग राज्यमंत्री जी.एम. सिद्देश्वरा ने आज इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

नजमा 75 साल पार कर चुके मंत्रियों में शामिल थी। उनका इस्तीफा भी कैबिनेट फेरबदल के दौरान ही होना था मगर वह उस वक्त विदेश में थी जिसकी वजह से इस्तीफा नहीं दे पाई थीं।

जी.एम. सिद्देश्वरा को भी कैबिनेट फेरबदल के दिन ही इस्तीफा देना था मगर उस दिन उनका जन्मदिन था इसलिए उन्होंने पार्टी के वरिष्ठों से समय माँगा था।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, “राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर नजमा ए. हेपतुल्ला और जी.एम. सिद्देश्वरा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।”

वही कैबिनेट में नजमा के सहयोगी मुख्तार अब्बास नकवी को प्रमोशन मिला है। उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो का मंत्रालय बदल दिया गया है। उन्हें शहरी विकास से हटाकर भारी उद्योग मंत्रालय में भेजा गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय