जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में बने एक समान कानून:तोगड़िया

June 27, 2016 | 11:43 AM | 1 Views
Pravin-Togadia-niharonline

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में दो बच्चे का कानून बनना चाहिए। एक ही देश में अल्पसंख्यक के नाम पर दो कानून किसी को मान्य नहीं होगा। तोगड़िया ने कहा कि अगर देश का समग्र आर्थिक विकास चाहिए, तो इसके लिए सरकार एक समान कानून बनाये और जो दो बच्चे के कानून को नहीं माने, उसे देश से बाहर जाने का रास्ता दिखाया जाये। 

तोगड़िया ने कहा कि यूपी व बिहार से हिंदुओं का पलायन लगातार जारी है। इसे रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने एक नारा दिया है कि अब पलायन नहीं, पराक्रम होगा. यानी एक हिंदू में कोई हाथ लगायेगा, तो एक हजार हिंदू उसके साथ होंगे क्योंकि बिहार व यूपी से जब हिंदुओं का पलायन 1990 के बाद हुआ, तो उस वक्त सरकार लालू प्रसाद व मुलायम सिंह की ही रही होगी।

उन्होंने कहा अल्पसंख्यक के नाम पर सरकार करोड़ों खर्च कर रही है लेकिन इसका फायदा हिंदुओं को नहीं मिल रहा है। अब विश्व हिंदू परिषद पलायन किये लोगों का सर्वे गांवों में करेगा और उसे दोबारा से उसी जगह पर बसायेंगे क्योंकि यह देश हमारा है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय