पद्म और नोबेल पुरस्कारों पर रामदेव का विवादित बयान

May 09, 2015 | 04:51 PM | 79 Views
ramdevs_Controversial_statements_for_Padma_and_nobel_awards_niharonline

योगगुरू बाबा रामदेव ने पद्म और नोबेल पुरस्कारों पर विवादित बयान दिया है।उनका कहना है कि पद्म पुरस्कार पाने के लिए बड़े पैमाने पर लॉबिंग की जाती है।उन्होंने यहां तक कहा है कि बड़े रसूखदारों के लिए यह सम्मान पाना बेहद आसान होता है।इसके अलावा उन्होंने नोबले पुरस्कार के लिए लॉबिंग होने की बात कही है।रामदेव ने कहा कि सभी जानते हैं कि पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार अच्छे लोगों को दिए जाते हैं।लेकिन इन्हें हासिल करने के बड़े स्तर पर लॉबिंग होती है और राजनीतिक दबाव के चलते कुछ लोग इन्हें हासिल करने में सफल होते हैं।कुछ दिनों पहले रामदेव ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर खुद को पद्म पुरस्कार न देकर किसी और सुपात्र को यह देने का अनुरोध किया था।तब यह कहा जा रहा था कि रामदेव ने पद्म पुरस्कार लेने से ठुकरा दिया था।हालांकि, बाद में सरकार की ओर से कहा गया था कि सरकार ने उन्हें पद्म पुरस्कारों के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों में शामिल नहीं किया था।कुछ समय पहले जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने भी एक कार्यक्रम में पद्म पुरस्कारों को छद्म पुरस्कार कहकर इसकी आलोचना की थी।शरद यादव का कहना था कि यह पुरस्कार केवल बेईमानों को दिए जाते हैं।उन्होंने आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों को ये पुरस्कार नहीं दिए जाने की आलोचना की थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय