नीतीश,ममता बनर्जी ,केजरीवाल नकली मुसलमान हैंःसाक्षी महाराज

January 07, 2016 | 02:30 PM | 1 Views
sakshi-maharaj-niharonline

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अक्सर विवादित बयान की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।एक बार फिर से वो अपने बेलगाम बयानबाजी को लेकर विवादों में हैं।उन्होंने ने कहा कि नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अरविन्द केजरीवाल से देश को खतरा है क्योंकि वे नकली मुसलमान हैं।

मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित मंडप में आयोजित तृतीय संत समागम में बोलते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी न हिन्दू की है और न ही मुसलमान की।

राम मंदिर मुद्दे पर साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी 2019 लोक सभा चुनाव निर्माण के उपरांत ही लड़ेगी।इसके लिए अयोध्या में पत्थर तराशे जा रहे हैं और निर्माण भी जल्द शुरू होगा।लोकसभा चुनाव में मंदिर हमारे एजेंडे में था।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के छह लाख मुसलमानों ने हस्ताक्षर कर मंदिर निर्माण का समर्थन किया है। वहीं महाराज ने कहा कि अगर भारत का इतिहास देखें तो यहां का हर मुसलमान का डीएनए हिंदू का निकलेगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय