शत्रुघ्न का मोदी पर कटाक्ष,कहा-मैं दिल की बात करता हूं

January 18, 2016 | 02:46 PM | 2 Views
shatrughan-attacks-on-pm-modi-mann-ki-baat-niharonline

बीजेपी में बागी तेवरों से सुर्खियों में रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे पीएम की मन की बात नहीं करते बल्कि दिल की बात करते हैं।उनके इस बयान पर पार्टी में खलबली सी मची हुई है।

बता दें कि सिन्हा बिहार के पटनासाहिब से भाजपा सांसद हैं और बॉलीवुड के शॉटगन के रूप में मशहूर रहे हैं, लेकिन उन्हें पार्टी लाइन के खिलाफ व विरोधी नीतीश के करीब बोलने के लिए के लिए भी जाना जाता है।सिन्हा ने मन की बात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे मन की बात नहीं करते, यह तो कोई और (पीएम-मोदी) करता है। उन्होंने ने कहा कि मैं तो दिल की बात करता हूं।

सिन्हा ने कहा मैं जो महसूस करता हूं, वही बोल देता हूं।हालांकि ऐसा करना कभी-कभी महंगा पड़ भी जाता है। लेकिन दिल की बात उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बना देती है।सिन्हा ने कहा कभी-कभी यह सोचकर भावुक हो जाता हूं कि मैं इसके लिए (राजनीति) के लिए नहीं बना।उन्होंने कहा कि उनके लिए एक दौर ऐसा भी आया जब वह राजनीति को छोड़ना चाह रहे थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय