राहुल गांधी बने अध्‍यक्ष तो BJP के आएंगे अच्‍छे दिन : स्मृति ईरानी

June 02, 2016 | 12:58 PM | 2 Views
smriti-irani-on-rahul-gandhi-niharonline

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों में कमान देने की खबर पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि राहुल के अध्यक्ष बनने से भाजपा के लिए सही मायने में अच्छे दिन की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि अब सब कुछ बदल गया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि आम जनता अब कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश की सत्ता पर लंबे समय तक काबिज रही। ऐसे में उनके सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं होता है। यहीं नहीं गरीबी-भुुखमरी पर सियासत करने वाले कांग्रेस नेताओं की जुबां पर आज गरीबों का ही नाम है, पता नहीं वो जनता को इन मुद्दों पर गुमराह करते रहेंगे। मौजूदा सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है।

जून में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक है। उस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के बारे में औपचारिक फैसला होना है। 2013 में जयपुर चिंतन शिविर में राहुल को महासचिव पद से उठाकर उपाध्यक्ष बनाया गया था। उसके एक साल के बाद से ही लगातार अध्यक्ष की गद्दी सौंपने की अटकल लगती रही थी। लेकिन राहुल ही अनिच्छुक बताए जा रहे थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय