‘बेचारा मुख्यमंत्री‘ बन गए हैं नीतीश कुमारःसुशील मोदी

January 20, 2016 | 04:10 PM | 1 Views
sushil-modi-nitish-kumar-niharonline

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने उन्हें ‘बेचारा मुख्यमंत्री‘ करार दिया।सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में सत्ताधारी दल के विधायक कानून तोड़ रहे हैं, लेकिन नीतीश अपने विधायकों और सहयोगी दलों राजद व कांग्रेस के दबाव में कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया था कि महागठबंधन के छह महीने के ‘हनीमून पीरियड‘ में हम कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर मजबूरन हमें बोलना पड़ रहा है।सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू के विधायक सरफराज आलम चलती रेलगाड़ी में एक दंपति से दुर्व्यवहार करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के पास विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक पर कारवाई करने के बजाय सरकार विधायक का बचाव कर रही है। उन्होंने दरभंगा में दो इंजीनियरों और पटना में एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध से नीतीश कुमार काफी परेशान और बौखलाए हुए हैं। भाजपा नेता ने सवलिया लहजे में कहा कि रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे और विकास वैभव जैसे अधिकारियों का स्थानांतरण किसके इशारे पर किया गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय