कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 45 साल के हो गए।राहुल आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।2004 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद ऐसा पहली बार होगा कि वो राजनीति में अपना जन्मदिन भारत में ही मनाएंगे।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है।मोदी ने ट्वीट करके राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि राहुल गांधी की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करता हूं।इस बधाई पर राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल के निवास 12, तुगलक रोड़ पर उनके 45वें जन्मदिन के मौके पर 45 किलो का केक काटेंगे। कार्यकर्ताओं ने राहुल के घर के बाहर जश्न भी मनाया।राहुल गांधी 2004 से लेकर 2014 तक अपना जन्मदिन विदेश में मनाते रहे हैं, इस लिहाज से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भी उनका 45वां जन्मदिन खास है।कांग्रेस के कार्यकर्ता बार-बार उनसे जन्मदिन देश में ही मनाने की मांग करते रहे हैं।