फिर से बनेगी सपा की सरकारःअखिलेश यादव

May 24, 2016 | 12:17 PM | 2 Views
up-cm-akhilesh-yadav-niharonline

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर समाजवादी पार्टी अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर अपनी दूसरी पारी का आगाज करेगी।यादव ने कहा कि उनकी सरकार अपने कार्यों के बल पर 2017 में फिर लौटेगी। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।  

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि जिसने काम किया उसे जनता ने दोबारा मौका दिया। इसी तरह उनकी सरकार भी लौटेगी क्योंकि जनता के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और सूखे से परेशान किसानो को राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से भरपूर मदद की। किसानों की मदद के लिए केन्द्र सरकार सामने नहीं आई। केन्द्र सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया, अगर कुछ किया है तो उसे बताना चाहिए। 

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय