भूकंप पीड़ितों के लिए फेसबुक ने जमा किए 1 करोड़ डॉलर

May 02, 2015 | 03:31 PM | 209 Views
mark_zuckerberg_facebook_nepal_earthquake_niharonline

नेपाल में आए तबाही के भूकंप के बाद जहां सभी देश नेपाल की मदद के लिए सामने आ रहे हैं तो वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट भी मदद के लिए आगे बढ़ रही है। नेपाल में आए भूकंप के बाद भूकंप पीडियों की मदद के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने दो दिनों के अंदर एक करोड़ डॉलर से अधिक की राहत राशि जमा कर ली। नेपाल में 25 अप्रैल को आए  विनाशकारी भूकंप में 6,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक के अपने अकाउंट पर लिखा है कि, हमने फेसबुक पर लोगों के सामने नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद करने की पेशकश की।दो दिनों में 50 लाख से ज्यादा लोगों ने राहत बचाव कार्यों में मदद के लिए एक करोड़ डॉलर से अधिक की राहत राशि दान की है।जकरबर्ग ने कहा है  कि फेसबुक नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में  पीड़ितों  की मदद के लिए अतिरिक्त 20 लाख डॉलर की राशि भी दान करेगा।
 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय