बराक ओबामा किये अपनी तारीफ

February 06, 2015 | 01:00 PM | 36 Views

भारत के तीन दिन की यात्रा पर आये अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत को गहराई से पहचाना और कहा कि आज अगर महात्मा गांधी होते तो वर्तमान भारत के धार्मिक भेदभाव को देख कर वो दु:खी होते थे। ओबामा ने कहा कि उन्हें भारत में यह देख बहुत अच्छा लगा कि भारत में हर किसी को अपने तरह से जीने का अधिकार है।सभी धर्मों के लोगों का सम्मान किया जाता है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि यहां कुछ लोग हैं, जो इस चीज का गलत फायदा उठा रहे हैं।अमेरिका में नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट के दौरान ओबामा ने कहा, मिशेल और मैं भारत से वापस लौटे हैं।भारत एक अतुलनीय, बेहद सुंदर देश है, वह विविधताओं से भरा हुआ, भारत में हर धर्म का सम्मान किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे पर किए गए हमले वाकई में दु:ख देने वाले हैं।उन्होंने कहा कि अहिंसा और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की बात करने वाले महात्मा गांधी अगर आज होते, तो उन्हें यह देख अच्छा नहीं लगता। ओबामा ने कहा कि आज दुनिया भर में लोग एक दूसरे की मदद के लिये खड़े हैं, किसी भूखे का पेट भरने के लिये तत्पर हैं, लेकिन धर्म की आड़ में हथियार का प्रयोग करना गलत है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय