वाह... यहाँ भी अबरपतियों कमी नहीं

February 05, 2015 | 03:09 PM | 34 Views

भारत में सिर्फ जनाभा ही नहीं जनाब... इसके समान यहाँ पर अबरपतियों की संख्या भी बढते जा रही है। यह पहला मौका है जब भारत इस सूची में टॉप 3 देशों में जगह बनाने में सफल रहा है। चीन के हुरन ग्लोबल रिच लिस्ट के कंट्री हेडक्वार्टर रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के कुल 2,089 अरबपतियों में से सर्वाधिक में अमेरिका प्रथम स्थान में है, इसके बाद चीन ने दूसरे स्थान पर पहुंच गई तो भारत रूस को पीछे छोडकर तीसरे पायदान पर जगह बनाने में सफल रहा है।हुरन के अनुसार 2015 में भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में रिलांयस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को टॉप पोजीशन मिली है, जिनकी संपत्ति 1.2 लाख करोड़ रुपये है, इसके बाद दूसरे नंबर पर सनफार्मा के दिलीप सांघवी हैं। सांघवी की संपत्ति 1.02 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, 96,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पालोनजी मिस्री और उनकी फैमिली और टाटा संस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।भारत की लिस्ट में कम से कम 6,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली धनी शख्सियतों को जगह दी गई है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय