दुल्हनों की शादी में नमूना भी अजीब है!

March 16, 2015 | 04:18 PM | 122 Views
Shenon_seema_marriage_niharonline

रिश्ते बनते रहे, इतना ही बहुत है, सब हँसते रहे, इतना ही बहुत है, हर कोई हर वक्त, साथ नहीं रह सकता, यद एक दूसरे को करते रहें, इतना ही बहुत है। अमेरिका में एक भारतीय समलैंगिक जोड़े शेनॉन और सीमा ने आपस में शादी रचा ली। अमेरिका में किसी भारतीय समलैंगिक जोड़े की यह पहली शादी है। परिवार से लेकर दोस्त तक इस शादी में खुशी-खुशी शामिल हुए। भारतीय परंपरा अनुसार हुई इस शादी में बहुत से रंग अमेरिकी स्टाइल की शादी के भी दिखे। इसमें डोली, मेहंदी, फेरे सबकुछ भारतीय रस्मों के साथ हुआ। वहीं किस, वाइन, डांस और रिंग सेरेमनी अमेरिकी संस्कृति की गवाह बनीं। शेनॉन और सीमा एक-दूसरे को छह सालों से जानती हैं। शेनॉन ने कहा कि वह पहली बार सीमा से एक बूट कैंप फिटनेस क्लास में मिली थी। सीमा को देखते ही उसे लगा कि उसका सच्चा जीवन साथी मिल गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय